देवास। एक नाबालिग बालक ने अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जगदीश पिता प्रकाश उम्र 14 वर्ष निवासी कालूखेड़ी ने गुरुवार को अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पिता प्रकाश ने बताया कि मृतक को चोरी करने की आदत पड़ गई थी। वह चार पांच वर्ष से चोरी कर रहा था। कल भी उसने पड़ोस में ऐसी हरकत की थी। यह जानकारी में मेरे साले को भी बताता था। कल शाम को में इंदौर से ड्यूटी से आया तो मैंने उसे समझाया और डराया धमकाया। बाप का फर्ज यही होता है कि वह अपने बेटे को सही रास्ते पर चलाए। सुबह जगदीश उठा होमवर्क भी किया। नहाने के बाद पूजा भी की। मैं आज इंदौर गया हुआ था वहीं सूचना मिली। घर पर इसकी मां थी। बच्चें स्कूल कॉलेज गए हुए थे।
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोंलकी ने बताया कि आज दोपहर में सूचना मिली थी कालूखेड़ी क्षेत्र में एक बालक जगदीश पिता प्रकाश उम्र 14 ने फांसी लगा ली। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जांच चल रही है प्रारंभिक जांच में परिजनों व आसपास के लोगों से बातचीत में पता चला है कि पिता व माता द्वारा उसे डांटा गया था जिससे क्षुब्ध होकर बच्चें ने फांसी लगा ली।