नीमच। अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा पर्व के अवसर पर मेरा नीमच मेरी अयोध्या की तर्ज पर कायस्थ समाज नीमच द्वारा वैभव सुखधाम मंदिर विकास नगर पर भगवान श्रीराम जी दरबार की पूजा अर्चना कर दीपांजली कर प्रसाद वितरीत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में कायस्थ समाज नीमच के अध्यक्ष अशोक सक्सेना (एडवोकेट), सत्येन्द्र सक्सेना, मुकेश जौहरी, बसंत गौड़, पुष्पलता सक्सेना एवं नितिन सक्सेना आदि उपस्थित थे।