चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा 7 जनवरी को एकता सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार 28 जनवरी 2024 अंतिम रविवार को चित्तौड़गढ़ के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि एकता सम्मेलन में उपस्थित हजारों व्यापारियों ने अंतिम रविवार बंद के निर्णय का स्वागत किया और हर माह के अंतिम व्यवहार अंतिम रविवार को व्यापार और व्यवसाय बंद रहेगा, इसके लिए सभी ने अनुमोदना की। महासंघ के महासचिव राजकुमार बज ने सभी संगठनों के अध्यक्ष मंत्रियों को व्हाट्सएप के माध्यम से और सोशल मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है कि अपने-अपने ग्रुपों में अपने-अपने व्यवसाय संगठनों में मैसेज डाल करके अंतिम रविवार को व्यवसाय बंद रखने के लिए सभी व्यापारियों से निवेदन करें। उन्होंने बताया आवश्यक सेवाएं मेडिकल डेयरी और सर्विस सेक्टर को छोड़कर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। श्रम विभाग के कमिश्नर नवल कुमार डांगी से संपर्क करके उन्होंने बताया कि अंतिम रविवार को महासंघ अपने समस्त प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए तैयार है।
व्यापारीयों से आव्हान किया कि अपना व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रख करके अपना समय अपने परिवार के लिए अपने समाज के लिए और अपने देश के लिए खर्च करें। बंद के समर्थन में कपड़ा व्यवसाय से सुरेश कुमार जैन लोकेंद्र भड़कतिया रेडीमेड व्यवसाय से विनोद मलकानी पृहलाद पटवा किराणा व्यवसाय से ओमप्रकाश लड्डा राजकुमार बज सेनेटरी व्यवसाय से विशाल सरुपरिया इलेक्ट्रिक व्यवसाय से रविंद्र मोदी नरोत्तम हेड़ा मन्नहारी सिंगार स्टोर से पृहलाद जगेटिया बृजेश राठौर हार्डवेयर व्यवसाय से दिनेश हेडा वल्लभ मोदी ऑटोमोबाइल व्यवसाय से विजय राज मेहता ऑटो पार्ट्स से अनिल सेठिया टायर संगठन से नंदलाल बिलोची फर्नीचर व्यवसाय से घनश्याम वंगानी बर्तन व्यवसाय किरण डांगी प्रिंटिंग प्रेस कार्ड अनिल पटवारी ऑटोमोबाइल प्रमोद काबरा ट्रैक्टर पार्ट्स सुरेश चेचाणी मोटर पार्ट्स अनिल सुराणा मुकेश जेथलिया हार्डवेयर अजय साहू इलेक्ट्रॉनिक विजय तातेड राजेश सेठिया और अन्य सभी व्यवसाय संगठनों की अध्यक्ष मंत्रियों ने बंद के समर्थन में अपनी सहमति प्रदान की है। सचिव प्रतीक बोहरा कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी प्रचार प्रसार मोहित कछारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में लगे हुए हैं।