BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2024, 1:55 pm
KHABAR : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने हर्षोउल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया झंडावंदन, पढ़े खबर  

Share On:-

इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडावंदन कर मंगलाचरण किया गया। सुबह 9.15 पर इंदौर शहर के विभिन्न ग्रुप के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन फेडरेशन के निर्देशन में इंदौर रीजन के संयोजन में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शिखर द्वारा किया गया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुख्य कार्यालय कीर्ति स्तंभ पर झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल मंजू अजमेरा, राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, कार्याध्यक्ष कीर्ति पांडया, इंदौर रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा द्वारा झंडावंदन किया गया। साथ ही विशेष रूप से फेडरेशन ऑफिस पर अपनी सेवाएं देने वाले प्रभाकर ने झंडा फहराया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने मंगलाचरण किया। इस मौके पर इंदौर रीजन के सभी ग्रुपस के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन इंदौर रीजन के सचिव रितेश पाटनी ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE