पिपलियामंडी। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में 75वां गणतंत्र दिवस पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पंकज पितलिया (समाजसेवी एवं व्यापारी पिपलियामंडी), विद्या चौधरी (सेवा निर्वत्त शिक्षिका पिपलियामंडी), अशोक कुमठ (समिति के वरिष्ठ सदस्य) मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी पूजन के साथ हुईं। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में माँ सरस्वती प्रणवाक्षर ॐ एवं भारत माता का पूजन किया गया। अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य द्वारा एवं स्वागत विद्यालय के सचिव पुखराज गुप्ता एवं सहसचिव अर्पित लक्षकार द्वारा किया गया। अतिथि द्वारा चारो विभागों की हस्तलिखित पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भैया बहिनो द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में अतिथियों ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये देते हुए भैया बहिनो को जीवन में आगे बढ़ने एवं नगर का नाम गौरवान्वित करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर समिति के सभी महानुभाव गणमान्य नागरिक पूर्व छात्र समाजजन अभिभावक आचार्य परिवार एवं भैया बहिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार विद्यालय के आचार्य द्वारा किया गया।