चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय चामटी खेड़ा पर ध्वजारोहण व मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक सत्यनारायण ने सभी स्वंयसेवको को समरसता का संदेश दिया। ध्वजारोहण संघ के जिला संघ चालक अनिरुद्ध सिंह भाटी व विभाग कार्यालय प्रमुख कालूलाल ने किया। इस मोके पर बड़ी संख्या में नगर के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।