गांधीसागर। श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर में 75 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सूरज प्रकाश नकडा (सेवा नि कर्मचारी) द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में झण्डारोहण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की महिला स्टॉफ व विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय डायरेक्टर दुर्गेश मीणा ने बताया कि विद्यालय ने बहुत कम समय में अच्छी प्रगति की है, जिसके लिए उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टॉफ की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सही समय पर एकेडमिक केलेण्डर के अनुरूप होता है व इसी के साथ संविधान निर्माण की विस्तृत जानकारी भी दी। तत्पश्चात विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका गीता वधवा द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टॉफ के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया l