मनासा। न्यू ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कुंडालिया में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप मंगेश संगई (समाजसेवी मनासा), उज्जवल पटवा (समाजसेवी कुकड़ेश्वर), राजाराम रावत (जनपद सदस्य मनासा), शिव रावत (संचालक- ज्ञान मंदिर बांगरेड), दुर्गेश रावत (संचालक- संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर), राहुल रावत (सरपंच- हनुमंतिया), करणसिंह रावत (सरपंच- गुजरथ), जगपाल फरक्या, आशीष मंडवारिया आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं और ग्रामीण जनों में उमंग और उल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में देश भक्ति, प्रेरणा दायक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की ग्रामीण जनों ने खूब सराहना करी। कार्यक्रम का संचालन और आभार दशरथ रावत ने व्यक्त किया।