BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 3:09 pm
BIG NEWS : गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में कबीर इंटरनेशनल स्कूल पिपलिया मंडी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कबीर इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्य द्वारा झंडा वंदन किया गया। तत्पश्चात समस्त विद्यार्थी व शिक्षक गण मंदसौर कॉलेज ग्राउंड में उपस्थित हुए। यहां विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। अपनी प्रस्तुति में भारत के वीर सेनानी भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु और ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानियों का चित्रण प्रस्तुत किया। जिन्होंने भारत देश को स्वतंत्र करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके त्याग व बलिदान को याद करते हुए आज भी हमारी आंखें नम हो जाती है परंतु सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है कि हमने ऐसी भूमि पर जन्म लिया है जो वीर शहीदों की जननी है। कक्षा चौथी से नवीं तक के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पगड़ी संभाल जट्टा व देश मेरे देश मेरे की धुन पर अपना नृत्य प्रदर्शन किया। संपूर्ण परिसर तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नृत्य एवं नाटक का मार्गदर्शन विद्यालय के डांस टीचर रोहित आनिया द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की इस शानदार प्रस्तुति की उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय को प्रथम पुरस्कार व 21000 रूपए की धनराशि से सम्मानित किया गया। बच्चों का हर्ष और उल्लास देखने योग्य था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व समस्त  दर्शकों द्वारा बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की गई। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर कमलेश पमनानी द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE