शाजापुर। शहर के केंद्रीय विद्यालय से छुट्टी होने के बाद टू व्हीलर से एक बच्चा अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच टू व्हीलर अनियंत्रित हो गई और बच्चा गिर गया। जिससे बच्चों को सर में चोट आई। अजाक थाने के बाहर बच्चा रोड पर बेहोश पड़ा था। वहीं पीछे से आ रहे स्कूल बस संचालक नवाब अली ने मानवता दिखाते हुए बच्चों को अपनी बस में बिठाया और जिला चिकित्सालय शाजापुर लेकर पहुंचे। बच्चों को जिला चिकित्सालय शाजापुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। बच्चों को टाइम से हॉस्पिटल पहुंचने पर उपचार जल्द मिल गया।