नीमच। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा नीमच ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्राइवेट बस स्टैंड परिषद के ऑफिस पर सभी सदस्यों की उपस्थिति में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारत माता के चित्र पर सचिव ललित कुमार राठी द्वारा माल्यार्पण कर एवं विवेकानंद के चित्र पर कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंहल ने माल्यार्पण एवं कुमकुम का तिलक लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष कन्हैया सिंहल द्वारा सभी सदस्यों को कुमकुम तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इसके पश्चात भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय ने झंडावंदन किया। झंडावंदन के सहयोगी विनय मारू, निर्मल जैन, प्रदीप ओसवाल और धर्मेंद्र गर्ग रहे।
अध्यक्षीय भाषण में विजयवर्गीय ने कहा कि राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई आप सभी सदस्यों द्वारा बड़े ही उत्साह और उमंगता के साथ यह त्यौहार मनाने पधारे। राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया। इसके लिए आप सभी को साधुवाद।
इस राष्ट्रीय त्योहार पर सचिव ललित कुमार राठी में भी अपने विचार रखते हुए कहा है कि दे सलामी इस तिरंगे को, जिसमें तेरी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना, जब तक दिलों में जान है। भारत आज 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है 26 जनवरी वह तारीख है जिसे भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। इसी दिन अपना संविधान लागू हुआ था, आप सभी को मेरी ओर से परिषद टीम की ओर से 75वें गणतंत्र दिवस पर्व की ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं। आप सभी का आभार कि आप समय पर पधारे और कार्यक्रम आनंद के साथ संपन्न करने में सहयोग दिया। गणतंत्र दिवस झंडा वंदन कार्यक्रम में परिषद परिवार के सदस्य उपाध्यक्ष अभय नलवाया, मितेश गट्टानी, सेवा प्रकल्प के प्रमुख रवि सिंहल, अजीत रांगणेकर, कृष्ण गोपाल पंचारिया, सुनील खंडेलवाल, शिव गट्टानी, बलराम विजयवर्गीय, निर्मल दरक, हरीश पोरवाल, दिनेश परवाल, अनिल पांडे, लोकेश सैनी, अरविंद विजयवर्गीय, अनिल माहेश्वरी, अनिल पांडेय, आशीष दरक, प्रमोद मालू, मनीष माहेश्वरी, राकेश खंडेलवाल, मनीष गर्ग एवं मातृशक्ति से अलका विजयवर्गीय, संध्या राठी, सुरभि सिंहल, विष्णुकांत विजयवर्गीय, गुंजन दरक, डिंपल पोरवाल, अंतिमा दरक, इंदिरा पांडेय, टीना नवाल, श्रीमती सैनी, श्रीमती पंचारिया, एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ राष्ट्र प्रेमी भक्ति उपस्थित रहे।