चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन एटीबीएफ की महिला टीम का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रक्तदान शिविर के माध्यम से 339 महिलाओं का एक ही दिन में एक ही बैनर तले लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रिकॉर्ड दर्ज करने पर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दुष्यंत द्वारा आचार्य तुलसी बहुउद्देश्यशीय फाउंडेशन एटीबीएफ के संस्थापक सुनील ढीलीवाल, नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता, निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष ज्योत्स्ना वीरवाल, उपाध्यक्ष दिलखुश खेरोदिया, तारा पारिक, सचिव अनामिका चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महिला शक्ति द्वारा विशाल महिला रक्तदान के लिए एटीबीएफ़ महिला जिला अध्यक्ष वर्षा कृपलानी, जिला अध्यक्ष अनिल भूतडा, मुख्य न्यायसी अर्पित बोहरा, अपुल चिपड़, देव शर्मा, संजय जैन, दिनेश वैष्णव, सुरेंद्र टेलर, ललित टहल्याणी, कुंदन गुर्जर, कैलाश सोनी, ज्योति चोपड़ा, नेहा सुराना, सपना जैन, सरोज नाहर, स्वेता ढिलीवाल, सुरेखा मेहता, आशा वेद, निंबाहेड़ा संरक्षक कमल नाहर, सचिव गरिमा अग्रवाल, रश्मि पटवा, अनीता सोनी, सरोज शारदा, कल्पना चेलावत, शिखा शारदा, पारुल शारदा सहित समस्त टीम द्वारा समस्त रक्त नेत्रों सहित महिला टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर संस्थापक ढिलीवाल ने कहा कि इस सम्मान से टीम का हौसला तो बढ़ेगा ही किंतु आने वाले समय में दायित्व भी बढ़ जाता है, आशा करता हूं आने वाले समय में अपने रिकार्ड को आप सभी मिलकर पुनः ओर बड़ा करने का प्रयास करेंगे।