चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। सेवा केंद्र संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि हम जो गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जिसमें कई वीरों ने अपना बलिदान दिया और स्वराज को प्राप्त किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के लेक्चरर डॉक्टर सविता बहन आध्यात्मिक क्षेत्र में अपना योगदान देने वाली हैदराबाद से पधारी संतोष बहन उपस्थित थे। पतंजलि ग्रुप से सरस्वती शर्मा, रेलवे से रिटायर्ड सुभाष पुरोहित, रेलवे के गार्ड मनोज गुप्ता, कृषि विभाग की वरिष्ठ अधिकारी कुसुम पटवा बहन, बैंक से रिटायर्ड बालकिशन भाई जाट छात्रावास के कार्यकर्ता रामेश्वर भाई उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात सरस्वती शर्मा बहन, भानु बहन, अनीता दीदी ने गीत प्रस्तुत किए। सुभाष भाई ने विचार व्यक्त किया।