मनासा। विकासखंड मनासा के गांव देवरी खवासा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पुरस्कार वितरण के साथ 12वीं के छात्र छात्रों को विदाई दी गई। वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिन विद्यार्थियों ने भाग लिया उन्हें पुरुस्कृत किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए स्कूल अध्यापक सत्यनारायण सोनी और राहुल राठौर ने बताया कि साल भर जो प्रतियोगिताएं होती है उनमें जो प्रथम आते हैं उन्हें प्रमाण पत्र व शील्ड दी जाती हैं। वही 12वीं के छात्र-छात्राओं ने मंच के माध्यम से उनके द्वारा विद्यालयीन अनुभव बताए। प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा और स्कूल स्टाफ ने कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।