नीमच। श्री नाकोड़ा भैरव धाम, नीमच के तत्वावधान में अधिक से अधिक भैरव भक्तों को नाकोड़ाजी दर्शन, पूजन, वंदन हेतु एक दिवसीय श्री नाकोड़ाजी तीर्थ यात्रा स्लीपर बस द्वारा श्री नाकोड़ा भैरव धाम, नीमच से दिनांक 27 जनवरी, शनिवार को रवाना हुई।
बस को रवानगी करने हेतु समाजसेवी संतोष चौपड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश (पप्पू) जैन, भाजपा के वरिष्ठ वीरेन्द्र पाटीदार, सुनील कटारिया, विनीत सेठिया, शौकीन जैन, सत्यनारायण (लाला) पाटीदार एवं श्री नाकोड़ा भैरव मित्र मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।