नीमच। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को महिला समन्वय सुरक्षा शाखा द्वारा बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने आकर्षक रंगोली बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल की अतिथि द्वारा किया गया। साप्ताहिक किशोरी विकास प्रकल्प (कल्पना चावला) पर रामोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए l जिसमें कुमारी शीतल प्रथम, कुमारी अपेक्षा द्वितीय, कुमारी तनु तृतीय रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ निरूपा झा (दन्त विशेषज्ञ) रहीं l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ निरुपा झा ने बालिकाओं को दांतों की की देखरेख कैसे करना व किस तरीकें से करना दांत से संबंधित रोगो की जानकारी भी दी। डॉ झा ने बताया कि हमारे शरीर में दांत काफी सेंसिटिव होते हैं जिनकी देखभाल का खास ख्याल रखना पड़ता है, लेकिन ज्यादातर हमें दांतों का ख्याल उस वक्त आता है जब वह खराब होने लगते हैं और उन में दर्द होना शुरू हो जाता है। आजकल 60 साल से ऊपर उम्र होते ही उनमें कीड़ा लग जाता है और दांत खराब होना शुरू हो जाते हैं। जिससे दांतों की कई परेशानियां शुरू हो जाती है और दांतो को निकलवा कर आर्टिफिशियल दांत लगवाने पड़ते हैं। लेकिन अगर शुरुआत से ही दांतों की देखभाल की जाए तो ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है। कई बार दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ जाती है जिसकी वजह से कुछ भी मीठा खाते हुए दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द की शिकायत होने लगती है।
साथ ही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया ओर उनका मार्गदर्शन किया। महिला समन्वय सुरक्षा शाखा द्वारा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी द्वारा बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया l पश्चात भारत माता की आरती प्रसाद वितरण किया गया सेवा भारती उपाध्यक्ष अलका गोयल द्वारा आभार प्रकट किया गया। सेवा मंदिर की अधीक्षिका सरिता कश्यप अवसर पर सीएम राइज शिक्षिका सुनीता पाटीदार भी उपस्थित रहीं l कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिका उपस्थित थी।