नीमच। महावीर इंटरनेशनल केंद्र द्वारा गणतंत्र दिवस के 75वें अमृत महोत्सव का पर्व उत्साहपूर्ण मनाया गया। मुख्य समारोह शासकीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षक कॉलोनी में सुबह 09 बजे महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसलिंग मेंबर व शोभाराम, माया वीरवाल के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गयी। उसके बाद सभी बच्चों को महावीर इंटरनेशनल केंद्र के शोभाराम, माया वीरवाल के सहयोग से ऊनी टोपे व मिठाई का वितरण किया गया।
प्रातः 10 बजे एसवीएन पब्लिक स्कूल इंद्रानगर में महावीर इंटरनेशनल जोन कोर्डिनेटर आशा सांभर व महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी अध्यक्ष रेखा अनुराग जैन के आतिथ्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मां सरस्वती को माल्यार्पण कर बाद में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी पदाधिकारियों का स्कूल संस्थापक और अध्यक्ष द्वारा माला व मोमेंटो देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महावीर इंटरनेशनल केंद्र के गवर्निंग काउंसिल मेम्बर्स मनोहरलाल बंब, जितेन्द्र सकलेचा, आशा सांभर, सुरेन्द्र बंब, शोभाराम वीरवाल, रेखा अनुराग जैन, माया वीरवाल आदि पदाधिकारी व स्कूल स्टाफ व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित रहें। उसके बाद सभी बच्चों को बिस्किट व मिठाई का वितरण किया गया।