कुकड़ेश्वर। नगर परिषद कुकड़ेश्वर द्वारा नगर हित में एवं सामाजिक, धार्मिक समाचारों को समय समय पर लगाने साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजना को आमजन तक पहुंचाने और जन समस्या को त्वरित उठाने के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर नगर परिषद कुकडेश्वर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर नप अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, नायब तहसीलदार नवीन छपरौले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परमार व पार्षदों ने झंडा वंदन कार्यक्रम के दौरान नगर के पत्रकार मनोज खाबिया, भंवरलाल माडीवाल और गोपालदास बैरागी को सम्मानित किया। इस सम्मान पर खाबिया, माडीवाल और बैरागी को इष्ट मित्रों द्वारा बधाई दी गई।