BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 2:56 pm
KHABAR : सामाजिक न्याय, धार्मिक, सौहार्द, बंधुत्व के लिए निकलेगी संविधान यात्रा, विभिन्न समाजिक संगठनों की होगी भागीदारी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। इन दिनों देश भर में अहिंसा उत्सव का आयोजन हो रहा है। उसी कड़ी में क्षेत्र में गांधी विचार को लेकर काम कर रही संस्था गांधी-150 द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक अहिंसा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुवात विभिन्न संस्थानों में हो चुकी है। इसमें बच्चों को संविधान की प्रस्तावना की जानकारी देकर गांधी विचार से अवगत करवाया गया है। 
इसके अंतर्गत गांधी पुण्यतिथि पर एक संविधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 30 जनवरी को प्रातः 09 बजे गांव बरथून में गांधी प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म प्रार्थना सभा, संविधान की प्रस्तावना का वाचन और वितरण करते हुए प्रारंभ होगी। यहां से 10 बजे गांव महागड़ में संविधान की प्रस्तावना का वितरण, 10:30 बजे गांव बरडिया में, 11 बजे कारगिल चौराहा मनासा, 11.30 पर गांव भाटखेड़ी चौपाल पर, 12 बजे गांव पड़दा पंहुचकर संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन किया जाएगा। 01 बजे पठार क्षेत्र के गांव खेलढी पहुंचकर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ यात्रा का समापन होगा। 
इस यात्रा में नीमच मंदसौर सहित क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, अनेक संगठनों के पदाधिकारी व आम नागरिक सम्मिलित होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य संविधान के रक्षा के संकल्प के साथ सामाजिक न्याय धार्मिक सौहार्द, एवं बंधुत्व की भावना के लिए है। गांधी विचार मंच के कार्यक्रम संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेश नंदवाना ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सांस्कृतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि इस यात्रा में शरीक होकर संविधान, देश प्रेम, सत्य-अहिंसा व आपसी भाईचारे के आयोजन को मजबूती प्रदान करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE