BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 4:45 pm
BIG NEWS : रतलाम में फिर आक्रोशित हुआ आदिवासी समाज, पुलिस की पिटाई से दुखी होकर युवक की खुदकुशी मामले में गुस्साए लोगों ने थाने की टेबल पर शव रख किया प्रदर्शन, पढ़े खबर   

Share On:-

रतलाम। जिले के बाजना में पुलिस की पिटाई से दुखी होकर युवक की खुदकुशी मामले में गुस्साए लोगों ने रविवार को फिर थाने में प्रदर्शन किया। परिजनों ने थाने में ही टेबल पर युवक का शव रखकर धरना प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कहा कि पूरे थाने का स्टाफ बदला जाए। नहीं तो शव को थाने में ही जलाएंगे।
प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक दिया। जिसके बाद धरना खत्म हुआ। विधायक कमलेश्वर डोडियार भी वहां पहुंचे और परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। जिसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। बता दें कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजन फिर से शव लेकर थाने पहुंच गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छावनी झोड़िया गांव में गणेश नाम के युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ बेवजह मारपीट की थी, जिससे दुखी होकर उसने जान दे दी। इसके बाद शनिवार को भी गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बाजना थाने पर करीब 8 घंटे से ज्यादा समय तक प्रदर्शन किया था। जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को पहले निलंबित और फिर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE