BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 5:14 pm
KHABAR : भारत पर्व का आयोजन का हुआ आयोजन, देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति, उपस्थित आमजन ने की सराहना, पढ़े खबर    

Share On:-

धार। लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व के अवसर पर स्थानीय पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस की संध्या को आयोजित भारत पर्व के कार्यक्रम में इंदौर की अदिति गौतम काले की टीम द्वारा देशभक्ति गीत और डॉ प्रियंका वैद्य की टीम द्वारा प्रस्तुति दी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल घोड़ा चौपाटी, कन्या शिक्षा परिसर की बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसको उपस्थित जनसामान्य ने बहुत सराहना करते हुए तालियों से प्रशंसा दी। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक धार नीना वर्मा, विधायक धरमपुरी कालुसिंह ठाकुर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत टीम द्वारा भारत ये रहना चाहिए, ऐ मेरे वतन के लोगों, ऐ वतन आबाद रहे तू, कर चले हम फ़िदा, संदेश आते हैं, ये जो देश है तेरा गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद गजानंद गणपति, हमारे रामलला की स्तुति के साथ लोक नृत्यो में देश भक्ति के भाव की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद स्थानीय स्कुली छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कार्यक्रम में जिले के सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों, पुलिस विभाग, पत्रकार, खिलाडियों तथा छात्र-छात्राओं को शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकगण, पुलिसकर्मी, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE