नीमच। जिले के ग्राम दारूखेड़ा के निवासी एक रामभक्त ने साइकिल से अयोध्या जाने का निर्णय लिया और गत दिनों अपनी यात्रा की शुरूआत की। आज वे सातवें दिन साइकिल यात्रा कर राजस्थान के बारां जिला पहुंचे हैं।
आपकों बता दें कि नीमच जिले के ग्राम दारूखेड़ा के राजवर्धन सिंह (राम पहलवान) ने 23 जनवरी को अयोध्या यात्रा के लिए साइकिल यात्रा की शुरूआत की थी। इस दौरान वे कई मंदिरों से दर्शन करते हुए रवाना हुए थे। आज सातवें दिन विभिन्न शहरों से होते हुए वे राजस्थान के बारां जिले तक पहुंचे हैं। राजवर्धन सिंह राज्य स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता रहे है और राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती में भी भाग ले चुके हैं।