BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2024, 3:21 pm
BIG NEWS : 2016 से फरार 10 हजार रूपए के वांछित ईनामी आरोपी को पिपलियामंडी पुलिस ने रतलाम से किया गिरफ्तार, नीमच के जीरन का रहने वाला हैं बदमाश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर   

Share On:-

पिपलियामंडी। पिपलियामंडी पुलिस द्वारा दिनांक 04.02.2016 को मुखबिर सूचना से ट्रेलर की घेराबंदी की थी। जिसमें चालक द्वारा घेराबंदी को तोड़कर गाड़ी ना रोकने एवं पुलिस फोर्स पर फायर किया गया था। मौके से ट्रेलर का चालक और उसके साथी फरार हो गये थे, ट्रेलर की तलाशी लेने पर 32 क्विंटल 68 किलो डोडाचूरा, एक देशी पिस्टल एवं दो राउण्ड बरामद किये गये थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पिपलिया मण्डी पर धारा 307, 353, 427 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया था। अपराध की विवेचना में उक्त ट्रेलर का स्वामी जाकीर हुसैन पिता मोहम्मद फारूख निवासी गांधी नगर जीरन जिला नीमच होना पाया गया था। जिसे अपराध में आरोपी बनाया गया था जो कि वर्ष 2016 से अपने निवास पते से फरार हो गया था। पूर्व में उक्त आरोपी की तलाश कई बार उसके निवास एवं रिश्तेदारी में की गई परन्तु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये की ईनामी उद्घोषणा जारी की गई थी।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिला मन्दसौर में मादक पदार्थो
की तस्करी में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु जिला स्तरीय अभियान संचालित किया जा रहा है जिसका पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। अभियान के अर्न्तगत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ नरेद्र सोलंकी द्वारा थाना पिपलियामण्डी अपराध क्र 37/16 की केस डायरी का सूक्ष्मता से अवलोकन उपरांत आरोपी जाकीर हुसैन पिता मोहम्मद फारूख के निवास पते एवं अन्य रिश्तेदारियों की जानकारी एकत्र करने हेतु निर्देश थाना प्रभारी पिपलियामण्डी नीरज सारवान को दिये गये। साथ ही आरोपी जीरन का निवासी होने के कारण थाना मल्हारगढ से उप निरीक्षक संजयप्रताप सिह एवं अपराध के विवेचक उनि अभिषेक बोरासी चौकी पिपलियामंडी के नेतृत्व में संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा आरोपी जाकीर हुसैन निवासी गांधीनगर जीरन को उसके ससुराल सुभाष नगर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम से गिरफ्तार किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE