छतरपुर। जिले के बक्सवाहा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 12 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जुझारपुर गांव से करीब 30 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर श्री जटाशंकर धाम जा रहे थे। बिजावर के पास बाजना घाटी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की खबर मिलते ही बिजावर एसडीओपी शशांक जैन और थाना प्रभारी जयवंत काकोरिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए बिजावर अस्पताल भेजा।