नीमच। मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप, मुरैना बॉडीबिल्डिंग संगठन द्वारा हाल ही में संपन्न हुई। जिसमें नीमच के मुस्ताक मंसूरी ने 80 से 85 किलो वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया और टाइटल फाइट में बेस्ट इंप्रूव बॉडी का खिताब नीमच के खाते में आया। यह जानकारी नीमच टीम के कोच-मैनेजर अर्जुन पंडित और मेहबूब खान ने दी।