नीमच। शहर के समीप गांव रेवली देवली में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 187 पर अवैध अतिक्रमण और उस पर किए गए निर्माण कार्य को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में शिकायत की गई है।
शांतिलाल और चंद्रशेखर द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि राधेश्याम पिता श्रीलाल नागदा और अशोक पिता राधेश्याम नागदा द्वारा अतिक्रमण करके अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिस कारण आम रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिस वजह से गांववासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2018 में भी इस बारे में शिकायत की गई थी। 13 अगस्त 2018 को अतिक्रमण हटाया भी गया। लेकिन इन्हीं व्यक्तियों ने वापस अतिक्रमण कर लिया। राधेश्याम और अशोक का यह भी कहना है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लगातार जनसुनवाई में शिकायत की जा रही है। आवेदकों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने और वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।