नीमच। जिले की पिपलोन ग्राम पंचायत के सचिव घनश्याम नागदा 28 वर्ष 3 महीने की सेवा पूर्ण कर कल सेवानिवृत्त होंगे। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज मंगलवार को पिपलोन ग्राम पंचायत कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन रखा गया।
अधिकारियों-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कल बुधवार को ग्राम कानाखेड़ा के पंचमुखी बालाजी मंदिर पर भी विदाई समारोह का आयोजन होगा।
आपकों बता दें कि घनश्याम नागदा ने 28 वर्ष 03 माह की शासकीय सेवाओं में सबसे पहले ग्राम पंचायत छायन फिर सेमली मेवाड़ उसके बाद लसुड़ी तंवर और अंत में पिपलोन में पदस्थ रहे।