नीमच। मंदसौर शहर के राजीव नगर में 26 जनवरी को रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट में पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए थे। घटना में महिला की मौत हो गई थी। वहीं घायल व्यक्ति का इलाज जारी हैं। जिसको लेकर पोरवाल समाज ने सोमवार को कलेक्टर ऑफिस पर पहुंचकर मामले को लेकर ज्ञापन दिया। ऐसे में पोरवाल समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है।
ज्ञापन के जरिए से बताया कि 26 जनवरी को हुई इस दुर्घटना में महिला पुष्पा बाई काला की मौत हो गई है। जबकि उनके पति राजेश काला भी गंभीर रूप से घायल हुए है जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। समाजजनों की मांग है कि परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। ताकि परिवार के बचे सदस्यों का भरण पोषण हो सके। इस दौरान पोरवाल समाज समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह ने लिया।