नीमच। एशियन हेड एंड नेक कैंसर फाऊंडेशन, अहमदाबाद, भगवान महावीर हॉस्पिटल सुमेरपुर राजस्थान एवं केयरवेल हॉस्पिटल नीमच के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में 1 फरवरी गुरुवार सुबह 10 से 02 बजे तक गायत्री मंदिर के समीप केयरवेल हॉस्पिटल में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुदीप श्रीवास्तव द्वारा मुंह और गले के कैंसर रोगियों को परामर्श और उपचार के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
चिकित्सा शिविर में मुंह में सफेद लाल चकते, घाव, गले में सूजन, गठान, गाल जीभ व तलवे में छाले, मुंह का कम खुलना, जीव्हा को बाहर निकलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव व भारीपन बोलने में कठिनाई आदि समस्याओं का निराकरण चिकित्सा परामर्श के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए केयरवेल हॉस्पिटल में मोबाइल नम्बर 93407-50417, 86021-38660 पर भी संपर्क कर सकते हैं।