BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 7:56 pm
KHABAR : शिव परिवार सामाजिक एकता का संदेश देता हैं- पंडित प्रमोद उपाध्याय, बगीचा नंबर 10 में शिव पुराण कथा का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कुबेरेश्वर महिला मंडल बगीचा नंबर 10 क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की प्रार्थना के साथ शिव महापुराण कथा आयोजित की गई। बगीचा नंबर 10 स्थित भक्ती पांडाल में आयोजित शिव पुराण के मध्य भागवताचार्य पंडित प्रमोद महाराज मनासा ने कहा कि शिव पशुपति है अर्थात सभी जीवो के देवता भी है इसलिए सारे जीव कीड़े मकोड़े और पशु पक्षी उनके परिणय विवाह में उपस्थित हुए। यहां तक की भूत, पिशाच, यक्ष, किन्नर और अर्ध विक्षिप्त लोग भी उनके विवाह में अतिथि बनकर सहभागी बने थे। 
उन्होंने कहा कि मुनि नारद जी ने बताया था कि भगवान शिव स्वयंभू है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान शिव का मंडप बनता है तो उसके ऊपर मोगरा लगाना चाहिए इससें एक अश्वमेध यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त होता है। शिव पुराण की कथा में शिव परिवार सामाजिक एकता का संदेश देता है। शिव परिवार प्रेम के साथ जीवन जीने का संदेश देता है। पाप की भागीदारी करना और पाप को देखना भी महा पाप होता है, इससे सदैव बचना चाहिए। तपस्या करें तो कर्म का फल अवश्य मिलता है। भजन मुक्ति का साधन है भक्ति का मार्ग है। वृत तपस्या करेंगे तो फल भी हमें ही मिलेगा। यदि हम बुरे कर्म करेंगे तो फल भी हमें ही भोगना पड़ेगा। जीवन बहुमूल्य है कर्म  का परिश्रम हमको स्वयं को ही करना होगा। यदि हम रोगी है तो दवाई का सेवन भी हमें ही करना होगा तभी हम स्वस्थ हो सकते हैं। हम यदि किसी पर हंसगे तो कल परमात्मा हमारा भी यही हाल कर सकता है। एकादशी का व्रत करना चाहिए इसके नियमों का पालन करना चाहिए। भजन सत्संग में दिखावा नहीं करना चाहिए। भगवान की भक्ति नियम पूर्वक करना चाहिए। मोन व्रत करने से वाक्य सिद्धि प्राप्त होती है। भोजन बनाते समय धन कीर्तन करना चाहिए संसार की व्यर्थ बातें नहीं करना चाहिए। भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। भोजन आसन पर बैठकर ही ग्रहण करना चाहिए खड़े-खड़े भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन और भजन पर्दे में रहना चाहिए। धर्म कथा सत्संग मन से एकाग्रता व ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए तभी जीवन का कल्याण हो सकता है। पहली रोटी गाय को ग्रहण करवाना चाहिए।
महाराज श्री ने तारकासुर वध, विधुत माली प्रसंग, समुद्र मंथन के समय महादेव विषपान, महादेव द्वारा सृष्टी की रचना, मोहिनी, भस्मासुर और संहार, आदि विषयों पर प्रकाश डाला। शिव महापुराण पोथी पूजन आरती में पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, कांग्रेस नेता बृजेश मित्तल, क्षेत्रीय नपा परिषद पार्षद किरण शर्मा, ललित पाटीदार, विद्या देवी गिरजा शंकर परिहार, सुनिता देवी, सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में विभिन्न श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
रिद्धि सिद्धि गणपति विवाह में झूमे श्रद्धालु-
शिव पुराण के मध्य जब पंडित प्रमोद उपाध्याय ने रिद्धि-सिद्धि गणपति विवाह का विषय बताया तो श्रद्धालु रिद्धि सिद्धि गणपति की जय घोष लगने लगी। शिव पुराण में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर गणपति तुम आना रिद्धि साथ लेकर सिद्धि साथ लेकर चले आना भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूम उठे।
रिद्धि का अभिनय ख़ुशी योगी, सिद्धि का प्रिया नामदेव व गणपति का अभिनय जया महावर ने तथा सखियों का अभिनय कुंबरेश्वर महादेव महिला मंडल महिलाओं ने प्रस्तुत किया।
12 ज्योतिर्लिंग दर्शन व हवन कल- 
शिव महापुराण के मध्य पंडित प्रमोद महाराज द्वारा बुधवार को 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन विषय पर प्रकाश डाला जाएगा व शिव महापुराण का विश्राम हवन के साथ संपन्न होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE