दूदरसी। नागर ब्राह्मण समाज शाखा मंदसौर के तत्वावधान में तथा नागर ब्राह्मण युवा शाखा के सहयोग से आज दिनांक 31 जनवरी को मंदसौर के ओसवाल लोढ़े सात जैन धर्मशाला में 9 बटुकों का सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। आचार्य पंडित जितेन्द्र कुमार नागर द्वारा हिंदू समाज की संस्कृति एवं रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान के साथ सभी बटुकों को आज समाज की मुख्य धारा में सभी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में शामिल किया जाकर उन्हें जनेऊ धारण करवाई गई। सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुआ जो विधि-विधान के साथ 01 बजे समापन हुआ। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न होने पर नागर ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष रमेश नागर ने सभी पदाधिकारियों युवा शाखा के सभी नवयुवकों एवं समाज के सभी सम्मानित सदस्यों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया कि आपने अपना अमूल्य समय निकाल कर इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। अंत में सभी सामाजिक बंधुओं का सहभोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। समाज के वरिष्ठ सचिव सतीश नागर का सहयोग सराहनीय रहा।