मंदसौर। नीमच-मंदसौर फोरलेन पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मल्हारगढ़ थाना अंतर्गत गांव बरखेड़ा पंथ के यहां हुई हैं। तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दिल दहला देने वाला था। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और मल्हारगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
ट्रक चालक करीब 50 फीट तक बाइक चालक हो घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भेरूलाल पिता केशुराम खारोल निवासी हासपुर, मनासा जिला नीमच के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।