BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 4:31 pm
KHABAR : मीणा समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। मीणा समाज सेवा संगठन के तत्वाधान आयोजित श्री जय कालेश्वर क्रिकेट क्लब मान्याखेड़ी द्वारा आयोजित क्रिकेट के आयोजन में समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनपद सदस्य सरपंच प्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण समारोह जिसमें विजेता टीम कोराखेड़ी उपविजेता टीम बकाना ट्राफी देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मीणा समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतीसिंह (पूर्व जीएम भेल भोपाल), प्रदेश महामंत्री डॉक्टर बीएल रावत, जिला अध्यक्ष डूंगरमल रावत, महिला जिला अध्यक्ष उर्मी रावत मनासा, ओबीसी जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य राजाराम, सरपंच केसरलाल मीणा डोडिया सरपंच करणसिंह रावत, गुजरत सरपंच दुर्गेश कराडिया सरपंच रामचंद्र बतेसडी सरपंच रूपचंद पिपलोन पूर्व सरपंच सुरेश तलाऊ सरपंच लालाराम मडावदा सत्यनारायण रावत धामनिया दशरथ रावत कराडिया पुलिस विभाग से मोडीराम मोया लालसिंह मनासा अध्यापक घीसालाल रावत मान्या खेड़ी डाक्टर भरत डोरिया खेडी और समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का अच्छे ढंग से संचालन हुआ। जिसमें पधारे अतिथियों ने बहुत ही अच्छे सहयोग के साथ सभी उपस्थित खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। 
आज के कार्यक्रम से ऐसा लगा कि जिस तरह से अतिथि महानुभावों ने युवाओं का मनोबल बढ़ाने में सहयोग किया आने वाली समाज की टीम दुगूने उत्साह के साथ काम करेगी और निश्चित इससे एक अच्छा संदेश समाज में जाएगा कि अब समाज का सहयोग करने के लिए समाज के सभी वरिष्ठ जन एक साथ हैं और अब समाज को किसी भी तरह आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। भविष्य में एक अच्छे आयोजनों की उम्मीद आज के कार्यक्रम से लगी है। 
कार्यक्रम का सफल संचालन शिव रावत धामनियों द्वारा किया गया। मानसिंह मीन सेना अध्यक्ष द्वारा सभी पधारे अतिथि महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त जानकारी दशरथ रावत कराड़िया द्वारा दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE