BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 6:05 pm
KHABAR : पंच कल्याणक महा महोत्सव के लिए दिगंबर मुनियों का मंगल प्रवेश कल, नगर प्रवेश पर सैकड़ों श्रद्धालु करेंगे मुनि संघ की भव्य अगवानी, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। दिगंबर जैन समाज निम्बाहेड़ा के श्री शांतिनाथ जिनालय के लिए होने जा रहे आनंद प्रदायक पंचकल्याणक महामहोत्सव के निमित्त श्री विमलसागर जी मुनिराज के संघ का दिनांक 01 फरवरी 2024 गुरुवार को मंगल प्रवेश होने पर धर्मावलंबियो द्वारा भावभीना स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार गुरुवार दोपहर 04 बजे संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि श्री विमलसागर जी, श्री अनंतसागर जी, श्री धर्मसागर जी, श्री भावसागर जी महाराज का संघ कचरिया खेड़ी स्थित सुरभि गार्डन से विहार करते हुए निंबाहेड़ा पहुंचेगा। नगर के अहिंसा सर्किल पहुंचने पर मुनि संघ का सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुशील काला व महामंत्री मनोज पटवारी की अगवाई में क्षेत्र के सेकड़ों श्रद्धालुजन भव्य अगवानी कर आत्मीय स्वागत सत्कार करेगा। नगर के विविध स्थलो पर बड़ी संख्या में धर्मावलंबियो अपनी उपस्थिति से स्वागत द्वार लगा पर मुनि संघ के पद प्रक्षालन, मंगल आरती आदि से नगरवासी मुनि वृंदो के प्रति अपनी आत्मीयता प्रकट करेंगे। गौरतलब है कि ब्रह्मचारी प्रदीप भैयाजी सुयश अशोक नगर के निर्देशन में आदिनाथ मांगलिक भवन, आदर्श कॉलोनी में 10 से 14 फरवरी 2024 तक आनंद प्रदायक पंचकल्याणक महामहोत्सव होगा। जिसकी मांगलिक क्रियाएं 10 फरवरी को प्रातः 08 बजे घटयात्रा, ध्वजारोहण, श्रीजी की शोभायात्रा गर्भ कल्याणक पूर्व रूप, गर्भ कल्याणक उत्तर रूप 11 फरवरी को जन्म कल्याणक, 12 फरवरी को तपकल्याणक, 13 फरवरी को ज्ञान कल्याणक, 14 फरवरी को मोक्षकल्याणक, श्रीजी की विशाल शोभायात्रा, प्रतिमाएं विराजमान, कलशारोहण, ध्वज दण्ड स्थापित, महामस्तकाभिषेक आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 
इधर महोत्सव की तैयारिया सकल दिगंबर जैन समाज की अगुवाई में जोरो से चल रही है मुनि संघ के मंगल प्रवेश के लिए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और इसके लिए समाज के युवाजन जुटे हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE