रामपुरा। रामपुरा क्षेत्र के खिमला ब्लाक में बुधवार को सोलर प्लांट परिसर में विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में सोलर प्लांट कंपनी के सभी मजदूरों एवं अफसरों की आंखों की एवं अन्य बीमारियों को जांच की गई।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में 4 बजे तक करीबन 70 जनों की आंखों की जांच की गई एवं 200 करीब लोगो के अन्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के दौरान मनासा के डॉ किरण बंसल नेत्र चिकित्सक, डॉ प्रमोद पाटीदार रामपुरा, एवं नेत्र सहायक आरसी अहिरवार व सुरेश रायकवार की मौजूदगी में शिविर सम्पन्न हुआ।