BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2024, 7:54 pm
KHABAR : माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य धर्म नहीं होता है- पंडित प्रमोद उपाध्याय, बगीचा नंबर 10 में शिव पुराण कथा का विश्राम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बगीचा नंबर 10 क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की प्रार्थना के साथ  सात दिवसीय शिव पुराण कथा आयोजित की गई। शिव पुराण के मध्य भागवताचार्य पंडित प्रमोद महाराज मनासा ने कहा कि जो व्यक्ति माता-पिता की सेवा करता है वह  ईश्वर की सेवा के समान होती है। माता पिता की सेवा सबसे बड़ा कोई पुण्य धर्म नहीं होता है। माता-पिता की परिक्रमा को ही गणेश जी ने ब्रह्मांड की परिक्रमा माना था। तो संसार में प्रथम पूज्य गणेश जी के स्थान को प्राप्त किया था। माता-पिता की सेवा करने वाला गणपति के समान बुद्धिमान बनता है। उन्होंने कहा कि ओम नमः शिवाय का जाप करें तो जीवन में कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि शिव की साधना करेंगे तो भक्त को शिव कृपा का फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि में शयन नहीं करना चाहिए रात्रि जागरण करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। हम तपस्या करेंगे तो फल भी हमें ही मिलेगा। शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए इसके नियमों का पालन करना चाहिए।शिव की निर्मल भक्ति प्रेम का संदेश देती है।गणपति की लीलाएं माता-पिता के सम्मान का संस्कार सिखाती है।भक्ति में दिखावा नहीं प्रेम समर्पण होना चाहिए तभी जीवन में सफलता मिलती है।महाराज श्री ने 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, महादेव द्वारा सृष्टी की रचना, दक्ष प्रजापति, सती, संवाद और संहार, गणेश कार्तिक संवाद, रिद्धि सिद्धि प्रसंग आदि विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से भागवताचार्य प्रमोद उपाध्याय एवं विद्वान पंडित उनके साथी संगीत कलाकारों की टीम द्वारा शिव पुराण में उल्लेखनीय योगदान के लिए दुपट्टे  प्रदान कर सम्मान किया गया।
शिव महापुराण पोथी पूजन आरती मे भागवत आचार्य पंडित रुद्रदेव त्रिपाठी, भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, महावीर जैन, ललित पाटीदार, गिरजा शंकर परिहार, सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में विभिन्न श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर शिव पुराण पोथी सिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा बगीचा नंबर 10 नीमच सिटी मार्ग व नगर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शिव के भजन कीर्तन के स्वर लहरिया बिखर रही थी। शोभा यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होती हुई। नीमच सिटी रोड स्थित सांवरिया जी मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई। आरती व प्रसाद के बाद शिव पुराण का विश्राम हवन के साथ संपन्न हुआ। 8 दंपति जोड़ों ने सहभागिता निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE