BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 10:24 am
BIG REPORT : महाकाल मंदिर में भक्त ने दान दिया चांदी का पाटला, दो लाख रूपए कीमत के 2847 ग्राम वजनी वाले पाटले समिति को सौंपे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों द्वारा भगवान महाकाल को सोने चांदी के आभूषण के साथ ही नगद राशि भी अर्पित की जाती है। बुधवार को मेरठ उत्तरप्रदेश के भक्तों ने करीब दो लाख रुपए से अधिक मूल्य का चांदी का पाटला बाबा महाकाल को अर्पित किया है।


श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश के भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आते है। इस दौरान महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर भक्तों द्वार मुक्त हस्त से सोने-चांदी की सामग्री और नगद राशि अर्पित की जाती है। मंदिर समिति के कोठार प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया कि बुधवार को सुबह उत्तरप्रदेश के मेरठ से दर्शन के लिए आए भक्त अंशुल एलन ने महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहां पर उन्होने पुरोहित शिवम शर्मा की प्रेरणा से लकड़ी में चांदी से बना आकर्षक पाटला भगवान महाकाल को पूजन कार्य के लिए अर्पित किया। चांदी के पाटले में चांदी का कुल वजन 2847 ग्राम बताया है। चांदी के पाटले की आज की स्थिति में अनुमानित कीमत करीब दो लाख से अधिक है। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल पाटला प्राप्त कर दानदाता को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर की कई व्यवस्थाएं दान के माध्यम से संचालित होती है। मंदिर में आने वाले भक्त मंदिर मेें निर्माण कार्य, गौशाला, अन्नक्षेत्र, वैदिक प्रशिक्षण एंव शोध संस्थान के लिए दान राशि अर्पित करते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE