BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2024, 10:59 am
BIG NEWS : पंडित मुस्तफा को मिला विश्व हिंदी अकादमी सम्मान-2024, हिंदी को विश्व की भाषा बनाने में राजनीति अधिक बाधक, पढ़े खबर 

Share On:-

मुंबई। विश्व हिंदी अकादमी के तत्वावधान में पंडित मुस्तफा आरिफ सहित साहित्यकार, कथाकार, लेखक और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियो का सुप्रसिद्ध कथाकार असगर वजाहत और फिल्म लेखक रूमी जाफरी की विशेष उपस्थिति में विश्व हिंदी अकादमी सम्मान 2024 से सम्मान किया गया। समारोह का संचालन विश्व हिंदी अकादमी के अध्यक्ष केशव राय ने किया। स्वागत भाषण अकादमी के मार्गदर्शक नवभारत टाइम्स दिल्ली के पूर्व संपादक शर्मा ने दिया।
सम्मानित हस्तियों में हिंदी के प्रचार प्रसार मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेजेन्द्र शर्मा लंदन, आनंद कुमार शर्मा प्रयागराज, विवेक अग्रवाल, सुनिल तिवारी आदि का विश्व हिंदी अकादमी सम्मान 2024 से मुंबई के फनकार स्टुडियो मे एक समारोह मे सम्मान हुआ। 
वक्ताओ ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में हिंदी को विश्व व्यापी बनाने मे राजनीतिक ईच्छा शक्ति का प्रमुख अभाव बताया। वैदिक परंपरा का आधार छूटने से ऋषि मुनियो की शिक्षा व उपदेश शैली का लुप्त होना भी इसके मुख्य कारणो में से है। हिंदी के प्रचार-प्रसार में जन साधारण की भूमिका और क्षेत्रवाद की अवधारणा भी बाधक है। हम विश्व की हिंदी और हिंदी का विश्व को लेकर बाते बड़ी बड़ी करते है, परंतु व्यवहार से इसका कोई लेना देना नही है। 
यही वजह है कि हर व्यक्ति अपने बच्चो को अंग्रेजी माध्यम के स्कुल में पढ़ाना पसंद करता है। क्योंकि न तो हम हिंदी को उच्च तकनीकी विशेषज्ञ ज्ञान से जोड़ पाए और न रोजगार की भाषा बना पाए। फिल्मी दुनिया एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जो हिदी के प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम है, लेकिन विडंबना ये है कि फिल्मे तो हिंदी में बनती है, लेकिन कलाकार डायलॉग हिंदी में देवनागरी कि जगह अंग्रेजी स्क्रिप्ट से याद करते है। 
अमिताभ बच्चन जैसे इक्के दुक्के अभिनेता है जो देवनागरी लिपि को ही प्राथमिकता देते है। धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा ऊर्दू में स्क्रिप्ट से काम चलाते है। जब अमिताभ बच्चन जैसे महानायक का काम हिंदी मे अच्छी तरह से चल रहा है, तो हिंदी फिल्मो से जीविकोपार्जन करने वाले अन्य कलाकारो का क्युं नहीं? इस विषय पर गंभीरता से चिंतन मनन करना होगा। 
कुल मिलाकर वक्ता इस बात के लिए एक मत थे। हिंदी को विश्व की हिंदी बनाने के लिए बच्चे की बोलचाल से लेकर उच्च तकनीकि विशेषज्ञता तक की शिक्षा हिंदी मे हो, इस दिशा मे सघन और समर्पण के साथ काम करने की ज़रूरत है। इसके लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति को प्रबल करने की जरूरत है। जब तक बड़े नेताओ के बच्चे अंग्रेजी मे विदेश में पढ़ेंगे, तब तक हिंदी विश्व में विषय पर उपदेश निरर्थक है।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रियंका माथुर ने अपने गायन के माध्यम से हिंदी के प्रसार को प्रोत्साहित किया। प्रसिद्ध शायर परवेज आलम ने अपनी दमदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। समारोह को सफल बनाने में इरफान एम शामी और मनोज रोमल का विशेष सहयोग रहा। आभार साहित्यकार पंडित जी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE