मुरैना। जिले के जौरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 552 पर स्थित मनीष पेट्रोल पम्प के पास आज सुबह भीषण दसक हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह होरीलाल और केशव रावत सब्जी मंडी से सब्जी लेने बाइक से सांकरा जा रहे थे। तभी तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों को रौंद डाला जिससे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रिश्ते में ससुर-दामाद थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने नॅशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और परिजनों से चर्चा की।