नीमच। सरजमीने नीमच में पहली बार इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा मप्र जिला नीमच के जेरे एहतमाम जनाब बाकिर हुसैन साहब की सरपरस्ती व जनाब जब्बार बेकरी वालों की सदारत में निःशुल्क शादी सम्मेलन होने जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाकिर हुसैन, राष्ट्रीय महासचिव मप्र भारी इख्तियार हुसेन व नीमच जिलाध्यक्ष सदर मोहम्मद युनूस अब्बासी ने आमजन से बिलखुसूस गुजारिश की है कि आप 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से गांधी वाटिका के समीप टाउन हाल में पधारकर इस आयोजन को सफल बनाए।