चित्तौड़गढ़। स्वर कोकिला स्व लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय आईपीएस मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम का आयोजन शनिवार 3 फरवरी को विजन कॉलेज के पास, सेंती स्थित जय झूलेलाल मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट में सांय 6 बजे से आयोजित होगा। जिसमें संस्थान के लगभग 1 दर्जन से अधिक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा महान फिल्म पार्श्वगायिका एवं स्वर कोकिला स्व लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगे।
कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता संदीप सेठिया एवं महेंद्र शर्मा के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवंतिका इंफ्रा पावर लिमिटेड के डायरेक्टर राम गोपाल जायसवाल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जय झूलेलाल मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट के प्रबंधक रमेशचन्द्र चंचलानी करेंगे तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशीला लढ्ढा एवं अधिवक्ता भारती गहलोत करेगी।