BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 6:56 pm
BIG NEWS : महामाया भादवामाता का दिव्य मंदिर निर्माण, समाजसेवी अशोक अरोरा ने किया निर्माण कार्यों का जायजा, इंजीनियर व ठेकेदार को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से विश्व विख्यात चमत्कारिक आरोग्यधाम भादवामाता में दिव्य और अनूठा मंदिर निर्माण तेजी से जारी है। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा गृभगृह के सामने सभामंडप, शिव मंदिर सहित कई निर्माण कार्य करवाए जा रहे है। शुक्रवार को समाजसेवी अरोरा ने निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियम को निर्देश दिए कि मंदिर निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, मंदिर ऐसा बनें कि सदियों तक मंदिर का आकर्षण और मजबूती बनी रहे और आने वाली पीढी दिव्य मंदिर के निर्माण को याद करें।
बीते करीब 8 महिने से महामाया भादवामाता का दिव्य मंदिर निर्माण जारी है। प्रशासन द्वारा तो मास्टर प्लॉन के तहत निर्माण करवाए ही जा रहे है साथ ही समाजसेवी भी बढचढकर हिस्सा ले रहे है। माताजी की प्रतिमा के सामने सभामंडप, बावडी, शिव मंदिर गर्भगृह, रंग मंडप, सभा मंडप, हवन कुंड, शिवजी का सभा मंडप, झरोखे सहित अन्य गृभगृह के विकास कार्य समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा करवाए जा रहे है, बाकी अन्य काम प्रशासन व अन्य के हाथों में है। समाजसेवी श्री अरोरा ने दिव्य मंदिर का नक्शा गुजरात की प्रसिद्ध आर्किटेक वर्षा बेन ने तैयार किया है। दिव्य मंदिर के लिए विशेष रूप से समाजसेवी अरोरा ने ठेकेदार और इंजीनियर की नियुक्ति की है, जो लगातार निर्माण नजर रख रहे है। शुक्रवार को समाजसेवी अरोरा की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में स्थित आस्था भवन में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ममता खेडे, इंजीनियर और ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में चर्चा हुई कि मंदिर निर्माण में दिव्यता कैसे प्रदान की जावे, क्या-क्या बेहतरीन कर सकते है। मंदिर निर्माण का कार्य साधारण नहीं है, युगों युगों तक मंदिर की दिव्यता बनी रहे, इस बात पर विशेष ध्यान रखकर मजबूती के साथ निर्माण किया जावे। वर्तमान में छत स्तर पर निर्माण पहुंच गया है, छत के बाद नक्कासी का काम शुरू होगा। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, मूलचंद खींची, पंडित शांतिलाल शर्मा भादवामाता, इंजीनियर उत्सव जैन, पिंकू नागौरी सहित मंदिर निर्माण और संस्था से जुडे हुए पदाधिकारीगण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE