BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2024, 8:25 pm
BIG NEWS : माँ भादवा माता का दिव्य मंदिर निर्माण, समाजसेवी अशोक अरोड़ा का अभिनव दान, भक्ति और आस्था की ऐसी अनूठी मिसाल को बता रहे है जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन

Share On:-

समाजसेवी अशोक अरोरा ने पांच करोड़ रूपए दिए मालवा की वैष्णोदेवी माँ भादवा माता जी के मंदिर के जीर्णाेध्दार के लिए ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है, क्योकि इस अंचल में किसी भी धार्मिक कार्य के लिए दिया गया यह दान अब तक का सबसे बड़ा दान है। इसके लिए समाजसेवी अरोरा की जितनी तारीफ़ की जाए शब्द कम पड़ेंगे, लेकिन उन्होंने इस से भी बढ़कर काम किया। जिस पर आम आदमी की नज़र नहीं जाती और उनके इस दान से बढ़कर किये जा रहे काम को में अभिनव दान कहूंगा।

माँ भादवा माता नीमच अंचल के हर इंसान के दिल में बसी है, यहाँ जाति, धर्म से ऊपर उठकर श्रद्धालु आते हैं और आस्था से अपना सिर माँ के दरबार में नवाते है। माँ भी श्रद्धा और भक्ति देखती है न की यह की वह किस जाति और धर्म का है। इसीलिए माँ उसके दरबार में आने वाले हर भक्त के कष्टों का निवारण करती है। भक्ति और आस्था के साथ माँ भादवा अपने भक्तांे की पीड़ा भी खत्म करती है, इसीलिए जब दुनिया में डॉक्टर जवाब दे देते हैं तब वो माँ की चौखट पर जाकर चंगा हो जाता है और माँ की ममता की वहीं से शुरुआत होती है जहाँ से दुनियावी डॉक्टर के इलाज की हद ख़त्म होती है। इसलिए कई जाने माने डॉक्टर भी माँ की चौखट पर सिर नवाने और अपने कष्टों से मुक्ति पाने जाते हैं।

माँ भादवा माता की महिमा पर यदि पूरी किताब लिख दी जाए तो कम पड़े, लेकिन जैसी माँ है वैसे ही उनके भक्त भी है और वे है समाजसेवी अशोक अरोरा। मुझे अच्छे से याद है वे कई सालांे से नियमित माँ के दरबार में सिर नवाने जाते रहे हैं। इस दौरान कई बार मैं भी उनके साथ रहा। मैंने उनकी भक्ति और श्रद्धा को नज़दीक से देखा। उसी का परिणाम है कि माँ ने अपने मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए अशोक अरोरा को चुना, वरना माँ भादवा माता के लिए अपनी चौखट का जीर्णाेद्धार करवाना कोई बड़ा काम नहीं। 

लेकिन इसमें देखने वाली ख़ास बात यह है कि समाजसेवी अरोरा ने मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए पांच करोड़ देकर ऐसा नहीं की वे बैठ गए। इस दान से भी बढ़कर जो काम वे कर रहे हैं वो है नियमित मंदिर के जीर्णाेध्दार कार्य का अवलोकन करना और उसे तेजी से पूरा करवाना। जीवन में वक्त सबसे अनमोल है, जिसका महत्व रुपयों से ज्यादा है और समाज सेवी अरोरा खुद वहां जाकर कार सेवा करते हैं। जबकि पांच करोड़ रूपए देने के बाद उन्हें कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। बावजूद नियमित समय निकालकर भादवा माता जाना और वहाँ घंटो रूककर हो रहे जीर्णाेध्दार कार्य की देख रेख करना ये दान से बड़ा अभिनव दान है। जबकि यूँ देखा जाए तो माँ भादवा का मंदिर सरकार के मातहत आता है और उसकी देखरेख का जिम्मा प्रशासन का है। उसके बावजूद समाजसेवी अरोरा इस काम को खुद देखते हैं। 

आज शुक्रवार को भी वे वहाँ पहुंचे और संध्या आरती में भी शामिल हुए। मैंने नज़दीक से देखा की माँ भादवा माता के प्रति उनका अटूट विश्वास और श्रद्धा है और वे हमेशा कोशिश करते हैं कि संध्या आरती का लाभ उन्हें ज़रूर मिले और बेहद तन्मयता से वे माँ के सामने अपनी हाजरी देते हैं। उसी का शुभाशीष उन्हें मिलता है। मैं दिल की गहराइयों से उनके इस समर्पण को सेल्यूट करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि उनकी इस आस्था और लगन से किये जा रहे काम के बाद माँ भादवा माता जी के दिव्य मंदिर के दर्शन हमें मिलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE