झालावाड़। जिले के झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का गांव सेतखेड़ी में आज भी सड़के ज्यों की त्यों है। यहां के विकास की बात करें तो सारे विकास खुटी पर टंगे हुए है।
ग्रामवासियों ने एक पत्र प्रकाशित किया है जिसमे बताया गया कि सेतखेड़ी गांव झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में आता हैं जिसकी विधायक भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया है। लेकिन गांव के रोड अभी भी जर्ज़र अवस्था में है। सेतखेड़ी के इस गांव में यातायात में प्रयोग लिए जाने वाले तीन मार्ग है और तीनों तरफ पक्की सड़क नहीं है।
ग्रामवासियों ने ये भी बताया कि मुख्य सड़क 3 किलोमीटर श्यामपुर सेतखेड़ी से मगिसपुर तक कच्ची सड़के है। जो की गड्ढो व बड़े-बड़े पत्थरों से भरी है दर्जनों बार विधायकों, सांसदों व प्रधान सभी को इस परेशानी के बारे में कई बार ज्ञापन दिए गए है फिर भी यह गांव कहीं से भी सड़क से नहीं जुड़ा है कई बार बड़ी दुर्घटना हो गई है कच्ची सड़क के कारण बारिश के समय इस गांव में आने जाने के रास्ते बंद हो जाते हैं। नदी में पुल न होने के कारण ग्रामवासी क़ई बार चार-पांच दिन तक आ जा नहीं सकते और तो और बारिश के समय अस्पताल तक भी पहुंचना अत्यंत मुश्किल हो जाता है। कई बार अनहोनियां होते-होते टली है कई अधिकारियों को सूचित करने के उपरांत भी इसका कोई समाधान नहीं निकाला जा सका।