BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2024, 3:24 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के ये इलाके और डरावना सच, जब भी निकलती हैं महिलाएं घर से बाहर तो झुण्ड बनाकर देते हैं इस वारदात को अंजाम, बच्चों में भी दहशत का माहौल, जनवरी में 864 मामले आए सामने, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर        

Share On:-

नीमच। शहर आवारा कुत्तों के आतंक से थर-थर कांप रहा है। महिलाओं और बच्चों को कुत्तों के झुंड की वजह से घर से निकलने में अब डर लगता है। नीमच से बाहर ब्याही गई बेटियां आवारा कुत्तों के कारण मायके नहीं आ रही। बाहर पढ़ रहे बच्चे अपने शहर मां बाप के पास आने से खौफ खा रहे हैं। 
नीमच नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 5 से 10 लोग डॉग बाइट के शिकार हो रहे है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 लोगों को डॉग बाइट के डोज़ लग रहे हैं। आवारा कुत्तों के शिकार लोगों के आंकड़ों की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जनवरी में 864 लोगों को जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगे हैं। नगर पालिका केवल डींगे हांकने में व्यस्त है। कभी नसबंदी के टेंडर की बात की जाती है तो कभी डॉग शेल्टर की बात होती है। आवारा कुत्ते जानलेवा हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। दुर्घटनाएं हो रही है। नगर पालिका किसी अनहोनी के इंतजार में कान में रूई ठूंस कर और आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE