आगर। जिले के सुसनेर में एक स्कूल वैन डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार 12 बच्चे घायल हो गए। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टर भी जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां से चार बच्चों और कंडक्टर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सभी बच्चे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से घर लौट रहे थे। तभी शहर के पुराने पेट्रोल के पास वाहन रेलिंग से टकरा गया था।