चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ किराना व्यापार संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में खाद्य पदार्थ के विक्रय के लिए खाद्य लाइसेंस होना आवश्यक है, और हम सभी किराना व्यापारी खाद्य लाइसेंस लेकर ही खाद्य पदार्थ की बिक्री करते हैं। इसी संदर्भ में व्यापारियों की सुविधा के लिए खाद्य लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
किराना व्यापार संगठन के महासचिव राजकुमार बज ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी रामकेश गुर्जर से किराना व्यापार संगठन ने शिविर लगाने का अनुरोध किया। जिस पर 5 फरवरी सोमवार को केशव माधव सभागार न्यू क्लॉथ मार्केट में खाद्य लाइसेंस शिविर का आयोजन करना तय किया गया।
फूड इंस्पेक्टर घनश्याम शर्मा, सहायक राजेश मेवाड़ा ने बताया कि सभी व्यापारियों के नवीनीकरण एवं में खाद्य लाइसेंस बनाने का कार्य किया जाएगा। नया लाइसेंस बनाने के लिए आवश्यक कागजात में आधार कार्ड फोटो लेटर पैड की दो कॉपी प्रतिष्ठान की सील किरायानामा या बिजली का बिल सत्यापन के लिए आवश्यक रहेगा। जिनकी बिक्री 12 लाख सालाना से कम है उनके लिए भी सामान्य लाइसेंस लेना अनिवार्य है। होटल, रेस्टोरेंट, ठेले वाले जो खाद्य सामग्री विक्रय करते हैं उनको लाइसेंस लेना अनिवार्य है। व्यापार संगठन के संरक्षक नेमीचंद अग्रवाल ने चित्तौड़ के सभी व्यापारियों और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं से आव्हान किया कि किराना व्यापार संगठन द्वारा आयोजित इस शिविर में नया लाइसेंस बनाने और पुराने को रिनुअल करने भाग लेवें। छोटू सिंह शेखावत, चांदमल सोमानी, मुकेश मुंद्डा, मुकेश काबरा, सतीश सोमानी, दुर्गेश न्याति, अजय अगाल, पवन अग्रवाल, विजय मालू, संदीप मुरोठिया, सत्यनारायण डागा, बद्रीलाल अगाल, शांतिलाल मंडोवरा, मेघराज व्यास, सुशील न्याति, अरविंद मुरोठिया, निलेश बाबेल, बसंत गोयल, लक्ष्मीलाल लढा आदि को जिम्मेदारियां दी गई।