कपासन। स्थानीय विद्यालय स्मार्ट किड्स क्रिएशंस में प्यूपिल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विजय जागेटिया द्वारा विद्यार्थीयों को तीन दिवसीय मेमोरी मेजिक वर्कशॉप का आयोजन मेमोरी किंग नवीन अग्रवाल गर्ग (3 पुस्तकों के लेखक, वर्ल्ड एशिया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक, राजस्थान गौरव और प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार धारक और स्मृति विज्ञान में 15 साल का अनुभव और साथ ही 1 मिलियन लोगों को प्रभावित करने वाले) द्वारा किया गया। जिसका प्रति विद्यार्थी शुल्क 5000 रूपए आता है वह निःशुल्क करवाया गया। इस वर्कशॉप का संचालन प्रबंधक गौरव चांडक ने किया। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप द्वारा विद्यार्थीयों ने अपनी क्षमता को पहचान अपने आत्मविश्वास में वृद्धि की और मेमोरी टीप्स सीखे सभी अध्यापक व विद्यार्थीयों को यह कार्यक्रम उत्साहवर्धक और ज्ञानवर्धक लगा। विद्यालय प्रबंधक सीए दीनबंधु सोमानी ने आभार प्रकट किया व विजय जागेटिया और उनकी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।