मनासा। विश्व कैंसर दिवस पर आज दिनांक 04 फरवरी 2024 को ग्राम हाड़ी पिपलिया में विश्व कैंसर दिवस समुदाय की बस्ती के अंदर बच्चों के साथ मिलकर विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। जिसमें रैली निकालकर नारे लगाकर बांछड़ा समुदाय के लोगों को यह संदेश दिया गया कि बीड़ी सिगरेट तंबाकू अन्य नशीले पदार्थ से कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती है। इन बीमारियों के बारे में लोगों को समझाइए दी गई और गांव में रैली निकाल कर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
समुदाय कई लोग सिगरेट तंबाकू का सेवन करते हैं। जिसमें कारण काम उम्र के कई बच्चे भी सिगरेट, तंबाकू, बीड़ी का शिकार हो जाते हैं। बच्चों को और उनके माता-पिता को समझाइए दी गई और यह प्रण दिलाया गया कि आज से तंबाकू बीड़ी सिगरेट ना पिए। लोगों का कहना था कि पहली बार कैंसर जैसी बीमारी पर हमें जागरुक करने का प्रयास किया है। बताया कि यह सब सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियां होती है। कई लोगों को और बच्चों को यह बात समझ में आई। बच्चों ने कहा कि यदि हम हमारे परिवार में इस प्रकार का कोई भी नशीला बीड़ी सिगरेट तंबाकू सेवन करता है तो हम हमारे परिवार में परिवार के लोगों को समझाएंगे और बताएंगे।
पहली बार समुदाय में जन शौर्य वेलफेयर सोसाइटी नीमच के माध्यम से इस कार्यक्रम रैली आयोजन किया गया। जिसमे जन शौर्य के जिला समन्वयक श्याम मालवीय एवं समुदाय की सामाजिक कार्यकर्ता देवकन्या उपस्थित रही।