BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2024, 12:45 pm
BIG NEWS : संस्‍था कृति ने किया शिक्षाविद मंजुला धीर का सम्‍मान, स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर 2011 से जिला स्‍तरीय मुख्‍य समारोह में कर रही हैं कुशल संचालन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने शिक्षाविद व कृति परिवार की सदस्‍य मंजुला धीर का सम्‍मान किया है। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की है।
कृति के प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि इलेक्‍ट्रॉनिक मार्केट स्थित संस्‍था कृति के कार्यालय पर शनिवार शाम 04 बजे शिक्षाविद मंजुला धीर का सम्‍मान किया गया। साथ ही संस्‍था के वरिष्‍ठ सदस्‍य रघुनंदन पाराशर का जन्‍मदिन भी मनाया गया। 
इस अवसर पर कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि कृति परिवार की अभिन्‍न सदस्‍य मंजुला धीर सन 2011 से निरंतर अब तक स्‍वतंत्रता व गणतंत्र दिवस के जिला स्‍तरीय मुख्‍य समारोह में कुशल संचालन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दे रही है। उनके इस योगदान को देखते हुए गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्‍य समारोह में मुख्‍य अतिथि जिला कलेक्‍टर दिनेश जैन व एसपी अमित तोलानी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने सम्‍मान किया है जो कि अपने आप में गौरव की बात है। मंजुला धीर का सम्‍मान करना कृति परिवार के लिए भी गौरव व सम्‍मान की बात है। 
इस दौरान किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, डॉ विनोद शर्मा, डॉ माधुरी चौरसिया, सत्येंद्र सक्सेना, रघुनंदन पाराशर, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, दर्शन सिंह गांधी, भरत जाजू, पुष्पलता सक्सेना, महेंद्र त्रिवेदी, राजेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल, मुकेश जैन, जगदीश लोगड़ सहित अन्‍य सदस्‍य विशेष रूप से मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE